कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजकम्मा टोल नाका के पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आए जहां मौत का लाइव वीडियो देखने को मिला बताया जा रहा है कि रविवार कि तेरे शाम लगभग 5:00 बजे बाइक सवार तीन युवक कटघोरा से पाली के तरफ जा रहे थे जहा टोल नाका रजकम्मा पर बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार में आए और बैरियर को तोड़ते हुए सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट के खंभे में जा टकराया जहां बाइक चला रहा है युवक की खंभे से टकराने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
नाका पर मौजूद कर्मचारियों की माने तो टोल नाका पास बाइक आने जाने के लिए अलग से बूम बैरियर लगाया गया है जहां और भी लोग आना-जाना कर रहे थे बाइक सवार तीन युवक इतनी रफ्तार में थे कि नाका पर बाइक धीरे किए ही नहीं और सीधे बूम बैरियर से टकराते हुए सड़क किनारे 50 मीटर दूरी पर स्ट्रीट लाइट के खंभे में जा टकराये।
हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई वहीं इसकी सूचना 112 और एंबुलेंस को दिया गया मौके पर पहुंचे घायलों को तत्काल कटघोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर रवाना हुए जहां एक युवक को डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया वही दो की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद युवक के जब से मिले मोबाइल के आधार पर उनके परिजनों को फोन किया गया जहां वह कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक पाली के रहने वाले हैं मृतक 24 वर्षीय अमन जांगड़े बताया जा रहा है। वही उसके दो दोस्त गांव के ही रहने वाले हैं तीनों बाइक में सवार होकर कटघोरा किसी काम से आए हुए थे जहां वापस पाली जा रहे थे और यह घटना सामने आई।
कटघोरा थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर घटना स्थल पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायलों का हाल-चाल जाना वहीं मृतक अमन जांगड़े का शव का पँचनमा कार्यवाही करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।
26
