रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिंदल पार्किग में खड़ी ट्रेलर चोरी चले जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार मिश्रा ने कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह समंुदर सहवाग ट्रांसपोटर के पास सुपरवाईजरी का काम करता है। अश्वनी ने बताया कि 26 सितंबर की रात 9 बजे आसपास उसने अपनी ट्रेलर क्रमांक एनएल 01 एजी 6465 को चिराईपानी पार्किग में खड़ी किया था। दूसरे दिन जब वह जिंदल पार्किग में पहुंचा तो देखा कि ट्रेलर को जहां खड़ी किया था वह वहां पर नही थी। अज्ञात चोरों के द्वारा उसके वाहन की चोरी कर ली गई थी। आसपास खोजबीन करने के बावजूद ट्रेलर के पता नही चलने पर प्रार्थी ने कोतरा रोड थाने में पूरे मामले की रिपोर्ट लिखाई है।
बहरहाल समुंदर सहवाग ट्रांसपोटर के सुपरवाईजर की रिपोर्ट के बाद कोतरा रोड पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
27
