यहां फिर बरपा आकसीय गाज का कहर, उप स्वास्थ्य जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में मची सनसनी

by Kakajee News

रायगढ़। इन दिनों ग्रामीण अंचलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है जिसके कारण एक के बाद आकसीय गाज की घटनाएं भी सामने आ रही है। इसी क्रम में बीती रात आकासीय गाज की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुनुंद निवासी खातिरराम राठिया 26 साल, बीती रात 8 बजे के आसपास किसी काम के सिलसिले में उप स्वास्थ्य केन्द्र की तरफ जा रहा था इस दौरान अचानक आकासीय गाज की चपेट में आकर उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। विदित रहे कि छाल क्षेत्र में गंजाईपाली गांव में एक दिन पहले ही आकासीय गाज की चपेट में आकर दो युवकों के अलावा तीन बकरियों की मौत हो गई थी। छाल क्षेत्र में लगातार आकासीय गाज की चपेट में आकर हो रही मौत को लेकर अब क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल भी देखा जा रहा है। बहरहाल गाज की चपेट में आकर खातिरराम राठिया की मौत के बाद मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment