कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी के पास एक सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि घटना कपोट गांव में हुई है, चैतमा चौकी क्षेत्र में ही एक घटना की जानकारी मिली है। जिसमें एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और उचित मुआवजे की मांग किया गया वही तीन घंटे की मशक्कत के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया। अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और उचित मुआवजे की मांग की गई है वही सड़क के दोनों तरफ वहानो की लंबी कतार लग गई।इस जाम में भारी वाहन के अलावा चारपहिया,यात्री बस और बाइक सवार भी फंसे हुए है।
बताया जा रहा है कि नवाडीह कपोट निवासी जमुना बाई पोर्ते मृतिका है। परिजनों की माने तो रोज की तरह गुरुवार की सुबह 7:00 घर से चाय नाश्ता कर गांव से लगे खेत को देखने के लिए जा रही थी इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी तब मौके पर पहुंचे।
वही चक्का जाम की सूचना पर कटघोरा थाना पाली थाना और चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया जहां तीन घंटे की मशक्कत के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पर जनक को तात्कालिक सहायता राशि 25000 रुपए और शासन से मिलने वाली राशि के बारे में जानकारी दीजिए तब जाकर मामला शांत हुआ।
21
