एनीकेट डैम में एक युवक की डूबने से मौत, बड़े भाई को डूबते देख छोटे भाई ने लगाया छलांग , नगर सेना की टीम कर रही लापता युवक की तलाश

by Kakajee News

 

कोरबा के मिनी गोवा के नाम से मशहूर राताखार एनीकेट डैम में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पवन सिंह नामक यह युवक अपने बड़े भाई श्याम सिंह को डूबता देख उसे बचाने के लिए डैम में कूदा था, लेकिन दोनों में से बड़ा भाई तो बच गया, लेकिन छोटा भाई पवन सिंह लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और नगरसेन की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, जहां नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।
बड़े भाई श्याम सिंह को डूबता देख छोटे भाई पवन सिंह ने उसे बचाने के लिए डैम में छलांग लगा दी।पुलिस और गोताखोर टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन डैम में अधिक पानी और तेज बहाव के कारण तलाश में परेशानी हो रही है।युवक के परिजन उसके सकुशल लौटने की दुआ कर रहे हैं।
लापता युवक पवन सिंह के बड़े भाई गणेश सिंह ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटा था पवन जहां घर का लाडला था और रोजी मजदूरी का घर के आर्थिक स्थिति में भी सहयोग करता था
उसे फोन पर जानकारी मिला कि बस्ती के दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था जहां वह डूब गया है। जब मौके पर पहुंचा और घटनाक्रम की जानकारी लिया तो पता चला कि इसका एक भाई श्याम भी पवन के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था जहां श्याम को डूबता देख पवन डैम में छलांग लगा दिया श्याम तो किसी तरह बच गया लेकिन पवन आगे बह गया।
दर्री थाना पुलिस ने इस मामले में पिकनिक आये बांकी युवकों से पूछताछ कर रही है कि आखिर घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में घटी है।

Related Posts

Leave a Comment