शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Kakajee News

दुर्ग :- बेरोजगारों को शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 2 आरोपी में राजनीतिक दल लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़ा हुआ है। आरोपियों ने अब तक 22 लाख की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने का खुलासा हुआ है।पुलिस ने इनके पास फर्जी दस्तावेज,कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज बरामद किया है। चारो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

अंजोरा चौकी में प्रार्थी दीपेश निषाद ने शिकायत कराई कि आरोपी मनोज साहू उसके घर के पास किराए पर रहा था उसने अपने आप को नगर निगम दुर्ग में ड्राइवर होना बताया कि जुलाई 2023 में आरोपी मनोज साहू उसके घर आया और उसके पिता से अपना राजनीतिक पहुंच के बारे में बताया। बातचीत के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा और रजत वर्मा से पहचान जो खाद्य विभाग में शासकीय नौकरी लग देगा। जिसके एवज में 4 लाख रुपए देने में सहमत हुआ। और 2 लाख रुपए दिए।लेकिन पैसा लेने के बाद दो साल से नौकरी के लिए3 घूमता रहा। और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी।

पुलिस ने शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर मनोज साहू अपने साथी रजत वर्मा,मुकेश वर्मा के साथ मिलकर खाद्य विभाग पर्यवेक्षक,चपरासी जैसे पदों में नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोपी मनोज साहू ने लोगो को झांसा दिया था कि उसकी केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से सीधी जान पहचान है। और लोगों को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी देता था। आरोपी मनोज साहू लोक जनशक्ति पार्टी से वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में संजारी बालोद प्रत्याशी भी थे चुके है।पुलिस ने इस मामले में मनोज साहू,मुकेश वर्मा,रजत वर्मा और महेश हिराऊ को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेश भिलाई में टाइपिंग सेंटर का संचालक है जो फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर था।पुलिस ने सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Posts

Leave a Comment