एटीएम से पैसे निकाल घर वापस आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोका , हुई मौत

by Kakajee News

जगदलपुर. बोधघाट थाना क्षेत्र के चौक में बीती रात एटीएम से पैसा निकाल घर वापस आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है,
मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मेटागुड़ा निवासी कमलोचन बघेल 26 वर्ष जो मजदूरी का काम करता था, सोमवार की रात पैदल अपने घर से एटीएम पैसा निकालने के लिए गया हुआ था, पैसे निकालने के बाद वापस लौट रहा था कि अचानक पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया, घटना के बाद आसपास के लोगो ने घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, वही मृतक का एक 6 साल का बच्चा भी है, पुलिस ने घटना के बाद शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है, वही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है,

Related Posts

Leave a Comment