बड़ी दुर्घटना टली, हाईवोल्टेज तार के संपर्क आते ही हाईवा में लगी आग, चालक ने वाहन से कूदकर बचाई जान, गिट्टी खाली करते समय हुआ हादसा

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गिट्टी खाली करते समय एक हाईवा वाहन में आग लग गई। इस दौरान चालक ने किसी तरह वाहन से कुदकर अपनी जान बचाई है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि की घटना नहीं हुई है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जांजगीर में मंगलवार की दोपहर 3 बजे हाईवा वाहन सड़क निर्माण स्थल पर गिट्टी खाली करने पहुंचा था। इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रहे हाईवोल्टेज बिजली तार के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही हाईवा में अचानक चिंगारी उठी और कुछ ही पलों में आग भड़क गई।

इस दौरान हाईवा के चाक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत हाईवा से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन जलने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Posts

Leave a Comment