मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस लाईन में पदस्थ एक आरक्षक पर हिंदु जागरण मंच के पदाधिकारियों द्वारा धर्मातरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हिंदु धर्म जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बकायदा पुलिस लाईन के आरक्षक की गई गतिविधियों को सार्वजनिक करते हुए बताया है कि किस प्रकार एमसीबी जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम भलौर, चैनपुर ,चनवारीडाड़ सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर धर्मातरण करवा रहा है। इसके साथ दो नाबालिग भी बकायदा काम कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के नाम पर चैनपुर के चर्च में पुलिस कर्मी बुलाता है। इसके बाद धर्म बदलने के लिये कहता है। इस संबंध में हिंदु जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत करके कडी कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में हो रहे धर्मातरण पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। हिंदु जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बकायदा धर्मातरण का वीडियो भी जारी किया है।
हिंदु जागरण मंच पदाधिकारी ने कहा कि बलौद में जो धर्मातरण का मामला सामने आया था, जिसके संबंध में हमे पता किया तो वह व्यक्ति पुलिस का एक सिपाही है। जिसका नाम विमल तिर्की बताया जा रहा है, जो की पुलिस लाईन में पदस्थ है। इस संबंध मंे 13 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंे लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने सोशल मीडिया में इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया था उसे दबाव पूर्वक डिलीट करवा दिया गया। पुलिस अपने विभाग के सिपाही को बचाते हुए इस मामले में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की गई है। आने वाले दिनों में इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नही होनें की दिशा में हम उग्र आंदोलन करते हुए एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।
इस विषय में जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि इस मामले की शिकायत हमे मिली है और हम इस मामले की जांच शुरू कर चुके हैं। प्रारंभिक जांच मंे जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सर्विस गाईड लाईंस के तहत बंधे हुए हैं उसके प्रतिकूल कोई भी चीज हमारे संज्ञान में आयेगी तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओपी के द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
