शराब दुकान में हंगामा, दुकान के बाहर जमकर मारपीट, दुकान और ठेला में पिला रहे शराब,विभाग को दिखा रहे है ठेंगा

by Kakajee News

कोरबा। टीपी नगर स्थित देसी और अंग्रेजी शराब दुकान में जमकर मारपीट की घटना सामने आई शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे ठीक दुकान बंद होने ही वाला था उससे पहले दुकान के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक युवक के सर पर चोंट आने के बाद सब मौके से भाग गए। विवाद का कारण शराब दुकान में शराब खरीदने के दौरान हुआ। मारपीट की घटना के बाद 10 बजते ही शराब दुकान को बंद कर दिया गया इस दौरान कुछ वक्त बंद होता देख दुकान के अंदर ही घुस गए और दुकानदारों से शराब देने की जिद कर रहे थे जहां दुकानदारों ने बंद होने की बात कहते हुए बाहर जाने को कहा लेकिन उसके बावजूद भी हंगामा चलता रहा और युवक दुकानदरों के साथ गाली गलौज करने लगे यही नहीं दुकान के गेट को लात से मार रहे थे।
वही शराब दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों के आसपास लोग शराब पीते नजर आए इतना ही नहीं वहां आसपास चकना दुकान भी खुला है मदिरा प्रेमियों को बेच रहे हैं हद तो तब हो गई जब टीपी नगर इंदिरा स्टेडियम के बाहर और आसपास ठेला और दुकानों में कुछ दुकानदार खुले आम बिना डर के शराब पिलाते नजर आए जहां देखा होकर मदिरा प्रेमी चखना के साथ शराब पी रहे थे।
हमने 10:00 बजे के बाद शराब की बोतल एकत्रित करने आए एक्टिवा सवाल एक महिला और पुरुष से जब पूछा कि आपने कितने शराब के बोतल एकत्रित कर ली है तो बताया कि एक बोली से अधिक एकत्रित कर लिए हैं और एक बोरी छोड़कर आ चुके हैं आसपास खुले आम शराब पीकर बोतल फेंक देते हैं उसे एकत्रित कर बेचते हैं।

आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि अब तक मामले की जानकारी नहीं आई है संज्ञान में ली जाएगी

Related Posts

Leave a Comment