घर के आंगन में सो रहे ग्रामीण के ऊपर किया जानलेवा हमला, ग्रामीण घायल, आरोपियों का आरोप घायल करता था झाड़ फूंक का काम

by Kakajee News

जगदलपुर. घर के बाहर सोए एक ग्रामीण के ऊपर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला करते हुए फरार हो गए, घटना के बाद घायल को उसके परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार चला रहा है, वही परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की, जहाँ आरोपियों ने पुलिस को बयान दिया कि घायल के द्वारा गाँव मे झाड़ फूंक का काम करता था, जिसके कारण लोग बीमार हो रहे थे, ऐसे में मौका देख उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन उसे मृत समझ चले गए थे,
दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटरेम सरपंचपारा निवासी हुर्रा कड़ती को 16 अक्टूबर की रात्रि करीबन 10 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गर्दन में जानलेवा हमला कर फरार हो गए, परिजनों ने हर्रा कड़ती को NMDC अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पत्नी श्रीमती मल्ले कड़ती के रिपोर्ट पर अज्ञात के विरूद्ध थाना किरंदुल में अपराध धारा 109(1) BNS दर्ज कर जांच में लिया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश गांव एवं आसपास मुखबीर के माध्यम से किया जा रहा था,
पुलिस ने गांव में संदिग्धों से पूछताछ के दौरान बामन कुंजाम तथा भीमा कुंजाम निवासी कुटरेम पर संदेह करने के साथ ही पुलिस टीम कुटरेम से दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये, बामन कुंजाम तथा भीमा कुंजाम द्वारा हुर्रा कड़ती को बड्डे (झाड़ फूंक) करता था, जिससे परिवार के लोग बीमार पड़ते थे, यही सोचकर 16 अक्टूबर की रात्रि में दोनों मिलकर शराब पीने के बाद जब हुर्रा कड़ती अपने घर के आंगन में अकेले सोया था, तब भीमा कुंजाम अपने टंगिया से हुर्रा कड़ती के गर्दन पर तीन बार वार किया और हुर्रा कड़ती को मरा समझकर वहां से चले गए, आरोपियों से घटना में उपयोग किये गए धारदार लोहे के टंगिया को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,

Related Posts

Leave a Comment