कांकेर- छत्तीसगढ़ के कांकेर में शहर के बीच मुख्य मार्ग पर सिटी सेंटर व ज्ञानी चौक के मध्य भयावह सड़क हादसा देखने को मिला। देर रात साढ़े 11 बजे विपरीत दिशा से आ रही कार के साथ तेज रफ्तार कार स्वीप्ट डिजायर सीजी 19 बीक्यू 4962 की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के दौरान दोनों कार के भीतर बैठे 7 लोगों को चोटें आई है, जिसमें 4 की हालत गम्भीर है। चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रिफर करने की तैयारियां की जा रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर का इस पूरे मामले पर कहना है कि हमारी टीम घटना की जानकारी मिलते ही टीम ने घटना स्थल पर पहुँच घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया और वाहनों को किनारे करवाया है। फिरहाल अस्पताली मेमो व परिजनों की शिकायत का इंतजार किया जा रहा है पर अब तक दोनों ही चीजो के ना आ पाने से पूरी जानकारी नही मिल पाई है और FIR भी दर्ज नही हो पाया है।
सड़क दुर्घटना में गाड़ी मालिक सेवक भास्कर, हितेश नेताम व मिष्टि परते को मामूली चोटे आई है, वही कांकेर झुनियापारा की अलका परते के सिर में, अमिता कौड़ेती के पैर व कमर में और सिंगारभाट के ब्रम्हाचंद्र ठाकुर के सिर में गम्भीर चोट आई है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मामूली चोट आने पर तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जांच करवाकर छुट्टी दे दिया है तो गम्भीर चोट आने वालों को भर्ती करवाया गया है और कुछ को हायर सेंटर रिफर किया गया है।
