जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में सोमवार की बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया हैं। जिसमें मोबाईल दुकान से 2 लाख रुपए के अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल चोरी वही डेलीनिड्स की दुकान से लगभग 10- 15 हजार रुपए के समानों की चोरी की गई है। दोनों दुकानों में टिन की छत को तोड़ कर चोर अंदर घुसे है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश में जुटी हुई है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, आजाद चौक के पास स्थित मां मोबाईल दुकान के टीन की छत को तोड़ कर चोर अंदर घुसकर दुकान में रखे अलग अलग कंपनियों के लगभग 2 लाख रुपए की मोबाइल फोन और गल्ले में रखे नगदी 10 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चेहरे पर गमच्छा लगाकर एक नजर आ रहा है जोकि दुकान के अंदर झोले में मोबाईल फोन को भरते नाजर आ रहा है।
दूसरी दुकान डेलीनिड्स की है यह भी छत को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है दुकान में नगद रकम नहीं मिला तो चोरों ने लगभग 10- 15 हजार रुपए के सामनों की चोरी कर फरार हो गए। इसी दुकान से 8 दिन पहले भी चोरी हो चुकी थी मगर पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली थीं।
इससे पहले रविवार को भी बड़ी चोरी हुई थी जिसमें सोने चांदी के जेवर लगभग 5 लाख रुपए और नगदी रकम 6 लाख कुल 11 लाख रुपए की चोरी हुई थी ।
दो दिनों में 3 बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वही पुलिस की पेट्रोलिंग की कमी से चोरों में पुलिस का भय नहीं है।
6
