पायल अग्रवाल बनी लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड की प्रथम अध्यक्षा रानू मित्तल सचिव और मुस्कान बनी कोषाध्यक्ष
सदभाव से कार्य करिये कभी अड़चन नहीं आएगी –सुनील रामदास अग्रवालरानू मित्तल सचिव और मुस्कान बनी कोषाध्यक्ष
सदभाव से कार्य करिये कभी अड़चन नहीं आएगी –सुनील रामदास अग्रवाल

by Kakajee News

रायगढ़ ।लायनेश क्लब की सबसे ज्यादा सक्रिय अध्यक्ष पायल अग्रवाल को सर्वसम्मति से लायंस क्लब प्राइड का अध्यक्ष बनाया गया हैं.. चार्टर प्रेजेंटेशन सेरेमनी में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर के उपस्थिति में यह घोषणा हुई वही रानू मित्तल को सचिव और मुस्कान को कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं.. 25 सदस्यों से सुसज्जित हैं यह टीम.

स्थानीय तीन सितारा होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में लायनेस क्लब रायगढ़ मिडटाउन का चार्टर प्रेजेंटेशन सेरेमनी का आयोजन हुआ जिसमे लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड का गठन हुआ.. लायंस क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर लायन जेपी अग्रवाल इस कार्य क्रम के मुख अतिथि रहे । वही विशिष्ठ अतिथि रहे लायन सुनील अग्रवाल लेन्धरा जी। इस कार्यक्रम के इंस्टालेशन ऑफिसर रहे सुनील रामदास अग्रवाल । जोन चेयरमैन लायनप्रेम अग्रवाल जी एवं रीजन चेयरमैन लायन कैलाश अग्रवाल जी चम्पा की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.. इस कार्यक्रम में मास्टर ऑफ सेरिमनी रही लायन लाइनस लता अग्रवाल।
लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सभी पदाधिकारियों को लायन सुनील रामदास अग्रवाल ने शपथ दिलाई और बार बार कहा की अपना कार्य सद्भाव से हमेशा करिएगा कभी तकलीफ नहीं आएगी… इस अवसर पर सभी का उद्बोधन भी हुआ… लायन विकास अग्रवाल एवं लायन उमेश थर्माइट जी को गाइडिंग लायन के पद से नवाजा गया। नवनिर्वाचित क्लब लायन क्लब रायगढ़ प्राइड के रोस्टर का भी विमोचन माननीय अतिथि गणों के हाथो से कराया गया। साथ ही लायनेस क्लब रायगढ़ मिडटाउन जो कि पिछले 20 वर्षों से चला आ रहा है उनकी सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान वर्तमान अध्यक्ष लायन लिओनेस पायल अग्रवाल जी के द्वारा किया गया।
उनके द्वारा किए गए करोना काल के विषम परिस्थितियों के सभी कार्यों की बहुत सराहना की गई और सभी ने आने वाले समय में अच्छे से अच्छा कार्य करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। संस्था के सभी सदस्यों ने पुरे निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाने की शपथ ली…

Related Posts

Leave a Comment