पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी के मुताबिक ममता बनर्जी को पैर में चोट, कार के दरवाजे से लगी मुख्य सचिव ने चुनाव आयोग को सौंपी अपनी रिपोर्ट में ममता बनर्जी पर हमले का कोई जिक्र नहीं किया हैमुख्य सचिव ने चुनाव आयोग को सौंपी अपनी रिपोर्ट में ममता बनर्जी पर हमले का कोई जिक्र नहीं किया है

by Kakajee News

तृणमूल कांग्रेस ने रिपोर्ट को गलत बताया

कोलकोता। ममता बनर्जी के पैरों में लगी चोट के मामले में जांच के बाद बंगाल के मुख्य सचिव ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ममता के पैरों में चोट उनकी कार के दरवाजे से लगी थी। यह रिपोर्ट उन्होंने आज राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी है। हालांकि राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कार के दरवाजे के कारण कैसे चोट लगी..? लेकिन मुख्य सचिव के द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में हमले का कोई जिक्र नहीं किया गया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता मुख्य सचिव द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट को गलत बताया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment