छत्‍तीसगढ़ की 40 हस्‍त‍ियों काे मिला महिला शिखर सम्मान

by Kakajee News

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़, सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ एवं विप्र-वार्ता परिवार ने विभिन्न विधा में दक्ष प्रदेश की लगभग 40 महिलाओं को महिला शिखर सम्मान से सम्‍मानित किया। स्मृति चिन्ह, रामायण, शॉल भेंट किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आशीर्वाद भवन रायपुर में मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्‍यक्ष किरणमयी नायक, विशेष अतिथि महेंद्र छाबड़ा अध्यक्ष-अल्प संख्यक आयोग, अरुण शुक्ला अध्यक्ष-कान्यकुब्ज समाज, डॉ. आरती पाण्डेय विभागाध्यक्ष-ईएनटी सिम्स, बिलासपुर, दीप्ति प्रमोद दुबे वरिष्ठ समाजसेवी, सरिता दुबे पार्षद का सम्मान किया गया।
किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाएं अपने जीवन में दोहरी भूमिका का निर्वाह करती हैं। उन्हें आफिस के साथ-साथ घर, परिवार का कार्य भी करना पड़ता है। पूर्ण गृहणी महिलाओं की जिम्मेदारी और भी ज्यादा हो जाती है। समाज उनको भी पूर्ण सम्मान देता है।
विशेष अतिथि महेंद्र छाबड़ा ने कहा कि पुरुषों की प्रगति में महिलाओं की प्रमुख भूमिका होती है, उसी प्रकार महिलाओं की सफलता में पुरुष भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं। हमें सफलता के साथ अपने परिवार एवं समाज की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिये।
सभा को अन्य अतिथि अरुण शुक्ला, दीप्ति दुबे, डॉ. आरती पाण्डेय, सरिता दुबे ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना-गीत सुमन मिश्रा, स्वागत गीत इन्दु शर्मा, एकल नृत्य माही शर्मा, समूह नृत्य आन्ध्रा ब्राह्मण महिला विंग, छत्तीसगढ़ी फोक एवं युगल नृत्य सरिता तिवारी, दर्शना तिवारी, एकल नृत्य लक्ष्मी राव एवं वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की महिला विंग की नमिता शर्मा, बबीता मिश्रा, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव एवं बलौदाबाजार से आई महिला टीम ने फाग गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में संगठन के प्रांताध्यक्ष अरविंद ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, सुरेश मिश्रा, अविनय दुबे, नितिन कुमार झा, सुमन मिश्रा, मिथिलेश रिछारिया, प्रीति मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, अजय अवस्थी आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन नमिता शर्मा, प्रांताध्यक्ष अरविंद ओझा एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय महामंत्री गुणनिधि मिश्रा ने किया।

जानिए सम्‍मानित हाेने वालों का नाम
सम्मानित होने वालों में अनुराधा शुक्ला, मोनिका दुबे, मधु पाण्डेय, डॉ. सीमा अवस्थी, सुनीता शर्मा, शिप्रा त्रिपाठी, दीपाली पाण्डेय, शुभ्रा ठाकुर, डॉ. अर्चना पाठक, सुधा शर्मा, वंदना तिवारी, आरती उपाध्याय, शैली मिश्रा, गीता मिश्रा, सरोज चौबे, डॉ. मीना शर्मा, प्रवीणा गोस्वामी, सीमा शुक्ला, स्वर्णलता त्रिवेदी, रोमा जोशी, मनीषा त्रिवेदी, आराधना त्रिपाठी, सुधा पण्डा, पुष्पलता त्रिपाठी, डॉ. मृदुला चतुर्वेदी, मृदुला मिश्रा, भिलाई, साक्षरता, श्रीमती संगीता दुबे, रायपुर, राजनीति, श्रीमती हेमा शर्मा, तिल्दा, समाजसेवा, डॉ. सीमा मिश्रा, नीलिमा शुक्ला, निशा अवस्थी, स्नेहलता तिवारी, हेमलता तिवारी, रुबी शर्मा, दीपशिखा शर्मा शामिल हैं।

Related Posts

Leave a Comment