
रायगड़-विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान देश के प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से पूरे देश मे आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री जी ने पूर्ण स्वदेशी कोवेक्सिन का टीका लगवाकर देश के वैज्ञानिकों का सम्मान बढ़ाया है।कोरोना महामारी ने पूरे विश्व के सामने कई चुनौती खड़ी कर दी है परंतु देश के प्रधानमंत्री ने जिस धैर्य एवं संयम का परिचय इस विषय मे दिखाया है उसकी प्रशंसा आज पूरे विश्व मे हो रही है।स्वस्थ समाज के निर्माण में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कोरोना टीकाकरण अभियान में मोदी जी के संकल्प को साकार करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।आज इसी तारतम्य में प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देश पर नगर मंडल एवं दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्षों के नेतृत्व में कोविड वेक्सीन सेंटर रामभांठा के आगे हेल्प डेस्क लगाकर कोविड टीकाकरण अभियान में सहयोगी बने।आज के कार्यक्रम में प्रदेश युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य सुमित शर्मा,युवा मोर्चा नगर मंडल के अध्यक्ष मितेश शर्मा,नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष शैलेश माली ,ऐश अग्रवाल,बबलू गुप्ता,जिम्मी अग्रवाल,परितोष शुक्ला,मोहम्मद इकरार,कुंदन दीवान,अविनाश चौहान,विक्रम दास, रितेश जैन उपस्थित रहे।
