स्वप्रेरणा से ही सफलता का निर्धारण- रामचंद्र शर्मा
● एनएसएस विशेष शिविर में स्वयंसेवकों को दी गई प्रेरणा

by Kakajee News

रायगढ़।
अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो स्वप्रेरणा को आत्मसात करना होगा आपकी स्वप्रेरणा ही सफलता के मार्ग को निर्धारित करती है आपको अपने मंजिल तक ले जाती है। इसलिए अपने भीतर प्रेरणा की ज्वाला को जगाए रखिए और अपने आत्मविश्वास को बनाकर लक्ष्य पाने की तैयारी करें,आगे बढ़ने का संकल्प लें, यही सफलता का मूल मंत्र है उक्त बातें राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर तारापुर में युवा मोटिवेशन संपादक एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने मुख्य प्रवक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के बौद्धिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कही। श्री शर्मा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में युवा छात्र-छात्राओं को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने और अपनी सफलता को प्राप्त करने का सुझाव देते हुए अपने स्वयं के जीवन के अनुभव को बताया उन्होंने कहा कि यदि आप अपने किसी विफलता या अपमान को चुनौती के रूप में लेकर लक्ष्य व मंजिल तय करें उसे प्राप्त करने के लिए आपके भीतर पीड़ा हो, व्याकुलता हो तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी । पढ़ाई से ज्यादा पढ़ाई की टेक्निक को बताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि ऐसा क्यों होता है कि उसी किताब को पढ़कर एक विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाता है और उसी किताब को पढ़कर एक विद्यार्थी 50 से 55 प्रतिशत तक ही ला पाता है। इसके पीछे पढ़ाई की टेक्निक है याद करने की पद्धति है और इसके लिए आपको अपनी टेक्निक इजात करनी होगी ।बौद्धिक परिचर्चा में अपने विचार सुनाते हुए रामचंद्र शर्मा ने कहा कि ज्ञान एक दूसरे से बांटे तो बढ़ता है ।इसलिए चर्चा के माध्यम से एक दूसरे की जानकारी को आपस में बांटना चाहिए प्लानिंग के साथ कार्य करें और अपनी सफलता को निश्चित करें ।उन्होंने आगे कहा कि केवल परीक्षा में अंक ले आना पर्याप्त नहीं है बल्कि पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियां जैसे एनएसएस, एनसीसी, खेलकूद इन सब में भागीदारी से हमारे भीतर सर्वांगीण विकास होता है । परिस्थितियों के साथ समझौता करने की क्षमता आती है केवल पढ़ाई में शीर्ष अंक ले आना पर्याप्त नहीं है । श्री शर्मा ने लगभग 45 मिनट के अपने प्रेरक उद्बोधन में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी प्रेरित करते हुए उन्हें अप टू डेट रहने का सुझाव दिया और विद्यार्थियों को शिक्षकों के साथ खुलकर वार्तालाप करने समस्याओं के समाधान की दिशा में अग्रणी रहने का आग्रह भी किया। प्रेरक उद्बोधन के पश्चात रामचंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए सवाल एवं उनकी जिज्ञासाओं को भी संतुष्ट करने का कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्राचार्य विद्याचरण प्रसाद कालो, वरिष्ठ व्याख्याता मनोहर लाल चौधरी, किरण कुमार पटेल, चंद्रशेखर पटेल , फणीन्द्र कुमार पटेल, श्रीमती मंजू पटेल चंद्रकांता सिदार, ज्योति देवांगन, नीलम मालाकार, रीता चौहान, कृष्ण कुमार सिदार सहित लेखापाल केतन प्रसाद पटेल की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रासेयो के जिला संगठक कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल द्वारा करते हुए श्री शर्मा जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया ।प्राचार्य श्री कालो एवं समस्त स्टाफ की ओर से रामचंद्र शर्मा जी को अभिनंदन पत्र भेजकर उनका सम्मान किया गया। ● स्वयंसेवकों ने परियोजना कार्य में किया श्रमदान…. राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में पांचवें दिन परियोजना कार्य के तहत स्वयंसेवकों ने स्वच्छता रैली निकालते हुए ग्राम के राजापारा मोहल्ला, पंचायत भवन एवं आयुर्वेद औषधालय, कृत्रिम रेतन केंद्र के पास साफ सफाई किया वही छात्र स्वयंसेवकों ने श्रमदान से वर्मी कंपोस्ट टैंक निर्माण को गति दिया।

Related Posts

Leave a Comment