एक सप्ताह के कोरोना केस ने भारत को 4 महीने पीछे धकेला, आंकड़ों में देखें कहां-कैसे बिगड़ रहे हालात

by Kakajee News

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के मामले में देश शुक्रवार को लगभग चार महीने पुरानी स्थिति में लौट गया। 110 दिनों के लंबे अंतराल के बाद यहां चौबीस घंटे में सर्वाधिक 39276 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले, 29 नवंबर 2020 को 41810 नए संक्रमितों की पहचान की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना की जद में आए मरीजों की संख्या 11514331 पर पहुंच गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में 154 भारतीय सार्स-कोव-2 वायरस के शिकार बने। इससे देश में महामारी से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 159370 हो गया। वहीं, 20654 भारतीय कोविड-19 को मात देने में कामयाब रहे। इससे संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 11083679 का आंकड़ा छू गई। मंत्रालय की मानें तो भारत में कोरोनामुक्त होने की दर 96.25 फीसदी, जबकि सक्रिय मामलों का स्तर 2.35 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं, संक्रमण से होने वाली मौतों की दर 1.38 फीसदी हो गई है।

बीते एक हफ्ते में ज्यादा बिगड़े हालात

  • रिकॉर्ड मामले हुए दर्ज
    19 मार्च : 39726
    18 मार्च : 35871
    17 मार्च : 28903
    16 मार्च : 24492
    15 मार्च : 26291
    14 मार्च : 25320
    13 मार्च : 24882

-सक्रिय मामले तेजी से बढ़े
19 मार्च : 18918
18 मार्च : 17958
17 मार्च : 10974
16 मार्च : 4170
15 मार्च : 8718
14 मार्च : 8522
13 मार्च : 4785

-मृतकों की संख्या में भी इजाफा
19 मार्च : 154
18 मार्च : 172
17 मार्च : 188
16 मार्च : 131
15 मार्च : 118
14 मार्च : 158
13 मार्च : 140

कोरोना से कहां राहत
-16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते चौबीस घंटे में भी कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। इनमें आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, मेघालय, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

कहां-कहां है आफत
-08 राज्यों (महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा) में रोजाना दर्ज हो रहे नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही। देश में बीते चौबीस घंटे में सामने आए 65 फीसदी मामले (25833) महाराष्ट्र से जुड़े हैं। पंजाब 2369 और केरल 1899 नए केस के साथ इस मामले में क्रमशः दूसरे व तीसरे पायदान पर।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हालात

महाराष्ट्र
-13601 की बढ़ोतरी के साथ राज्य में कुल सक्रिय मामले 167637 हुए
-12174 संक्रमित उबरे, स्वस्थ होने वालों की संख्या 2175565 पर पहुंची
-58 और मरीजों ने दम तोड़ा, जिससे मृतकों की कुल तादाद 53138 हो गई

केरल
-सक्रिय मामले 235 की गिरावट के साथ 25463 पर पहुंच गए
-2119 मरीज ठीक हुए, उबरने वालों की संख्या 10.68 लाख के पार
-15 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 4450 हो गई
कर्नाटक-सक्रिय मामले 1139 की वृद्धि के साथ 11378 हो गए, मृतकों का आंकड़ा 12415 तो स्वस्थ होने वालों की संख्या 941309 पर पहुंच गई
पंजाब-सक्रिय मामले 1046 बढ़कर 14366 हो गए, संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 184848, जबकि जान गंवाने वालों की तादाद 6204 पर पहुंच गई
छत्तीसगढ़ -726 की बढ़ोतरी के साथ सक्रिय केस 6025 के स्तर पर पहुंचे, पांच और मौतों से मृतकों की संख्या 3920 हुई, कुल 310838 मरीज कोरोना से उबरे
गुजरात-सक्रिय मामले 374 बढ़कर 5684 हो गए, राज्य में कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी 4433 पर पहुंचा, जबकि 272332 मरीज संक्रमणमुक्त हुए
मध्य प्रदेश-416 की वृद्धि से सक्रिय मामले बढ़कर 6032 पर पहुंचे, अब तक कुल 262031 लोग स्वस्थ हुए, जबकि 3894 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है
तमिलनाडु-सक्रिय मामले 6222, मृतकों की संख्या 12573 और संक्रमणमुक्त लोगों की तादाद 844568 हुई
हरियाणा-217 की वृद्धि के साथ सक्रिय मामले 3957 हुए, कोरोना से 3089 लोगों की मौत, जबकि 270222 उबरे
दिल्ली-सक्रिय मामले बढ़कर 2927 पर पहुंचे, कुल 10949 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 631756 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं
पश्चिम बंगाल -कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3241 हुए, मृतकों की संख्या 10300 और स्वस्थ होने वालों की तादाद 565938 पर पहुंची
उत्तर प्रदेश -सक्रिय मामले 2217 हो गए हैं, जबकि 8753 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं और 5.95 लाख से अधिक इसे मात दे चुके हैं
बिहार -सक्रिय मामले बढ़कर 406 हुए, मृतकों की संख्या 1555 पर पहुंची, 261304 मरीज वायरस पर जीत हासिल करने में सफल रहे

Related Posts

Leave a Comment