मिस कॉल से दोस्ती, धर्म परिवर्तन करके निकाह और अब दे दिया तलाक, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

by Kakajee News

गजरौला के युवक ने अपना गलत धर्म बताकर पहले बनारस की युवती से प्रेम संबंध बनाये। बाद में उसे बहका-फुसलाकर अपने साथ ले आया और धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया। तीन बेटियों के जन्म लेने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। मिस कॉल से प्रेम संबंध शुरू करने वाले युवक ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया। अब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार साल 2014 में बनारस निवासी एक युवती की मोबाइल पर गई मिस काल के बाद गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से जान पहचान हो गई। आरोप है कि युवक ने अपना धर्म गलत बताते हुए युवती से फोन पर बात करना शुरू कर दिया। इसके बाद बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ गजरौला ले आया। आरोप है कि यहां उसने युवती का धर्म परिवर्तन कराते हुए निकाह कर लिया। दोनों गांव में ही रहने लगे। महिला ने इस बीच तीन बेटियों को जन्म दिया।
आरोप है कि बेटियों के जन्म लेने पर पति उसके साथ मारपीट करने लगा। तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पीड़िता गुरुवार को अपनी एक बेटी के साथ थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Related Posts

Leave a Comment