बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन? स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का सामने आया बड़ा बयान

by Kakajee News

छत्तीसगढ़। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। दिन-ब-दिन रिकॉर्ड नए मरीज मिल रहे हैं। वहीं रोकथाम के लिए राजधानी रायपुर, दुर्ग समेत कई जिले फिर से लॉक हो गए है। राजधानी रायपुर और दुर्ग में लॉकडाउन लागू है।
इसके अलावा अन्य जिलों में भी आज और कल से लॉकडाउन लग जाएगा। इस बीच आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लॉकडाउन पर बड़ा बयान दिया। मंत्री ने कहा कि लंबे समय के लिए लॉकडाउन लगया जाना संभव नहीं। अभी स्थिति नियंत्रण में करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।
इस दौरान मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार करें कि आगे लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़े। सरगुजा, सूरजपुर व जांजगीर जिले में 13 से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इधर बिलासपुर और बलरामपुर में 14 से लॉकडाउन लागू हो जाएगा। इस दौरान किराना व सब्जी दुकानें भी बंद रहेगी। दूध वितरण में छूट रहेगी।

Related Posts

Leave a Comment