
बिलासपुर।जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रदीप आर्य का दुखद निधन होना प्रशासन तंत्र की लापरवाही एवं भरोसा ही का नतीजा है विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 10 अप्रैल को सांस लेने में परेशानी होने की वजह से उनकी बिटिया घर पर ही पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर उनकी देखभाल कर रही थी जब स्थिति नियंत्रण से बाहर लगने लगी तब वह उन्हें सिम्स लेकर गई वहां डॉक्टरों द्वारा उचित देखभाल नहीं कर पाने के कारण ऑक्सीजन की उपलब्धता वाले बेड की कमी के कारण किसी द्वारा बताने पर निजी चिकित्सालय आर बी हॉस्पिटल लेकर गई वहां उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार उनको ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो वह डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश करें लेकिन कोई भी डॉक्टर इस हेतु उपलब्ध नहीं हो पाया वहां उपस्थित नर्सों के द्वारा भी उनकी उपेक्षा की गई इस दौरान उनकी हालत निरंतर बिगड़ती चली गई बार-बार निवेदन के पश्चात भी किसी जिम्मेदार डॉक्टर या अस्पताल के सदस्यों द्वारा कोई संतोषजनक सफल सहायता नहीं मिल पाने के कारण उनका दुखद निधन हो गया विश्वस्त सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया की जो ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराया गया था वह खाली था उसमें ऑक्सीजन ही नहीं थी।वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर पूरे पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है।
