बनवाएं आयुष्मान कार्ड पत्रकारों से अपील= रामचंद्र शर्मा
बीमारी पर पांच लाख तक का होगा इलाज*

by Kakajee News


रायगढ़।जिले में आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सभी के लिए बनने आरंभ हो गए हैं जिसमें इलाज के दौरान काफी सुविधा मिलती है इस अवसर पर जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने सभी पत्रकारों से अपील की है कि अपना अपना पूरे परिवार सहित आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। आयुष्मान कार्ड की जानकारी देते हुए रामचंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी कई पत्रकार साथियों से अनौपचारिक बातचीत हुई जिसमे पत्रकार साथियों ने बताया कि उन्होने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है। जबकि पत्रकार साथी पर कोई संकट आता है तो उसको आर्थिक रूप से दिक्कत होती है ऐसे में आयुष्मान कार्ड बहुत मदद करेगा। इसलिए सभी पत्रकार बंधु समय निकालकर पूरे परिवार सहित अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड और फ़ोटो की जरूरत पड़ती है। इस योजना में पांच लाख रुपए तक का इलाज फ्री किया जाता है। रामचंद्र शर्मा ने सभी पत्रकारों से अपील की है कि अपने और परिवार की सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। इसके लिए अपने पार्षद, ग्राम सचिव, निकटतम लोक सेवा केन्द्र आदि ज़िम्मेदार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Leave a Comment