रायपुर। एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है वहीं दूसरी तरफ सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादो लोगों का टीकाकरण किया जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी क्षमता के साथ अपने कार्य में लगा है। बावजूद इसके देश में कोरोना से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 158 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 5738 मरीजों की मौत हो चुकी है। पूरे देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1501 मौतें हुईं हैं।
इसके पहले शुक्रवार को 138 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी, इसके पहलेे गुरूवार को 135 मरीजों की मौत हुई थी, वहीं बुधवार को 120 मरीजों की मौत हुई है। इस बीच आज रायपुर में फिर से 2 लाख कोरोना वैक्सीन पहुंच गई है, स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर वैक्सीन को रिसीव किया है। इसके 2 दिन पहले ही 6 लाख वैक्सीन रायपुर आई थी।
319
