जनपद के नरेंद्रनगर के राजकीय संयुक्त सुमन चिकित्सालय (डीसीएचसी) में बनाये गये कोविड केयर सेंटर से बीते रोज को 20 कारोना पॉजिटिव भाग निकले। जिसका पता अस्पताल कर्मियों को देर रात को चला। जब 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज कम निकले। घटना की सूचना के तुरंत बाद सीएमओ डा सुमन आर्य व एसडीएम युक्ता मिश्र ने मौके का मुआयना किया। फरार कोरोना मरीजों के खिलाफ नरेंद्रनगर अस्पताल के सीएमएस ने तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बीती 17 अप्रैल को नरेंद्र नगर के डीसीएचसी में 34 कारोना पेशेंट मरीजों में से 20 मरीज दोहपर में भाग निकले। जिसका जिला अस्पताल प्रबंधन को पत नहीं चला पाया। भागने वाले मरीजों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व उड़ीसा से सम्बंधित थे। रात को जब अस्पताल कर्मी खाना देने कोविड सेंटर में गये तो 20 मरीज कम निकले। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद रात को मौके का एसडीएम व सीएमओ ने मुआयना किया।
वाहनों को इधर-उधर दौड़ाकर इन्हें ढुंढने का प्रयास किया गया। मोबाईल नंबर भी ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन किसी का कुछ भी पता नहीं चला। मामले में सीएमओ डा सुमन आर्य ने बताया फरार मरीजों की प्राथमिकी के लिए तहरीर नरेंद्रनगर थाने का दे दी गई है। जिस पर कार्यवाही की जा रही है। एसआई शांति प्रसाद डिमरी ने बताया की अस्पताल के सीएमएस की ओर से तहरीर मिल गई। जिस पर कार्यवाही की जा रही है। इस घटना के बाद कोविड केयर सेंटर की सुरक्षा बढ़ाते हुये पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
395
