बैंक कालोनी के लोग विद्युत व्यवस्था से हुए परेशान,एक दिन में 8 से 10 बार होती है बिजली गुल,कभी भी फुट सकता है रहवासियों का गुस्सा

by Kakajee News

रायगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जहां लॉकडाउन में लोग अपने घरों में ही रहना उचित समझ रहे हैं, परंतु विद्युत विभाग की लापरवाही से लोग अपने घरों चैन से रह नही पा रहे। जोन 2 में प्रतिदिन 8 से 10 बार घंटो-घंटो होने वाले विद्युत कटौती से लोग अब विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोशित होने लगे हैं।
यूं तो विद्युत विभाग के द्वारा शहरवासियों को अच्छी विद्युत सप्लाई करने के लाख दावे किए जाते हैं, जिसके तहत उनके द्वारा समय-समय पर मेटनेंस के नाम पर घंटो-घंटो तक पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। परंतु विद्युत विभाग के दावे उस वक्त खोखले साबित हो जाते हैं। जब हल्की सी बारिश में पूरा शहर अंधेरे में डूब जाता है। ऐसा ही नजारा इन दिनों विद्युत विभाग के जोन 2 में देखने को मिल रहा है। जहां बिना बारिश हुए भी प्रतिदिन 8 से 10 बार घंटो-घंटो तक विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। क्षेत्र के युवा रोशन, मुकेश, गोविंद सहित अन्य लोगों का कहना था कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडालन का पालन करते हुए लोग अपने-अपने घरों में रह रहे हैं इस दौरान विद्युत विभाग के द्वारा बिना बारिश हुए प्रतिदिन बत्ती गुल करने से वे तीखे शब्दों में विद्युत विभाग को कोस रहे हैं। लोगों का कहना था कि विद्युत विभाग को लोगों का अपने घरों में रहना रास नही आ रहा है यही कारण है जान बूझकर प्रतिदिन बत्ती गुल की जा रही है। ताकि गर्मी से परेशान हलाकान लोग सड़क में उतरें।

Related Posts

Leave a Comment