पिकनिक मनाने गए 20 छात्र बाल-बाल बचे, नाले में फंसे सभी को पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

by Kakajee News

जशपुर। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरचिरी नाला अचानक उफान पर आ जाने से पिकनिक मनाने गए 20 स्कूली छात्र-छात्राएं फंस गए। हालांकि सभी को रेस्क्यू कर सकुशल बचा लिया गया।
दरअसल, नारायणपुर के स्कूली छात्र छात्राएं पास में बने डेम पर पिकनिक मनाने गए थे। वहीं वापसी के दौरान अचानक चिरचिरी नाले का जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते छात्र वहां फंस गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और टापू मे फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

Related Posts

Leave a Comment