जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के क्रेशर खदान के अंदर पानी में तैरता हुआ 18 वर्षीय युवक अंशुमान यादव का शव मिला है। जोकि सोमवार की शाम 5 बजे से घर से घूमने को निकला था। हत्या या फिर आत्महत्या है कारण अज्ञात है। बिलासपुर से फॉरेसिंक टीम को बुलाया गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी अनुसार मृतक अंशुमान यादव ग्राम करूंमहू का रहने वाला है वही सोमवार की शाम 5 बजे वह अपने घर से स्कूटी लेकर घूमने जाने की बात कर निकला था। देर रात 8 बजे तक वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोज बीन शुरू की उसको दोस्तो से पूछा मगर किसी ने नहीं देखे जाने की जानकारी दी। जब मंगलवार की सुबह फिर तलाश शुरू की तो क्रेशर खदान के पास स्कूटी लावारिश हालत में मिली जब गड्ढे के अंदर नीचे उतरकर तलाशी लेने पर पानी में अंदर तैरता हुआ मृत अवस्था में शव मिला है।
घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Dsp प्रदीप सोरी ने कहा कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का फॉरेंसिक टीम से जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
