पिकनिक मनाने के दौरान पानी मे नहाने उतरे 1 युवक लापता, गणेश बहार में हुआ हादसा, एसडीआरएफ की टीम कर रही है खोजबीन

by Kakajee News

जगदलपुर. शहर सीमा से गणेश बहार नाला में पिकनिक मनाने के लिए गए युवकों ने नदी में नहाने की इच्छा जताई, जहाँ पानी मे नहाने के दौरान एक युवक जहाँ डूब गया, वही दूसरा युवक किसी तरह नदी के बाहर आ गया, घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम को दिया गया, जहाँ युवक की खोजबीन की जा रही है,
बताया जा रहा है कि शहर के शांतिनगर में रहने वाले कुछ युवकों ने पिकनिक जाने का प्लान बनाया, जहाँ सभी लोग गणेश बहार में पिकनिक मनाने के लिए पहुँचे, जहाँ खाना खाने के बाद ग्रुप के कुछ युवकों ने नहाने की इच्छा जताई, जहाँ 2 युवक पानी ने नहाने के लिए उतर गए, अचानक से तेज पानी की वजह से एक युवक पानी मे डूब गया, जबकि दूसरे युवक ने किसी तरह से तैर कर अपनी जान बचा ली, घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने स्थानीय ग्रामीणों से लेकर पुलिस को दी, जहाँ एसडीआरएफ टीम को मामले की जानकारी दिया गया, जहाँ पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी, जहाँ पुलिस के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन युवक का अबतक कोई भी पता नही लग पाया है,

Related Posts

Leave a Comment