भभुआ/कैमूर। मंगलवार की सुबह से कैमूर जिले के 4 विधानसभा के प्रत्याशियों के ईवीएम में कैद मतों की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु होगी। जिसकी प्रकार की तैयारियों का जायजा मोहनियां बाजार समिति के मतगणना केन्द्र पहुँच कर डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद ने लिया। पदाधिकारियों द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी और पदाधिकारी को कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मतगणना केंद्र का जायजा लेने के बाद कैमूर डीएम ने बताया कि ईवीएम में कैद मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्ता के बीच किया जायेगा। कोरोना के गाइडलाइंस का पालन मतगणना के दौरान किया जायेगा। मतगणना केंद्र के अंदर कोई भी प्रत्याशी या एजेंट, कर्मी का मोबाइल का प्रयोग नहीं होगा। वाहनों की जांच मेटर डिटेक्टर से की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चारों विधानसभा के लिए अलग-अलग हॉल में 14 टेबल लगाए गए हैं। कुल 56 टेबलों पर मतों की गिनती होगी। जहां सही आंकड़े के साथ काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। मतगणना की प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्डिंग करायी जाएगी। बाहर में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। नियंत्रण कक्ष से पूरे मतगणना केंद्र की निगरानी की जायेगी।
कोरोना के गाइडलाइंस का सभी को पालन करना होगा। मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश के दौरान सभीकर्मियों और राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियो,उनके एजेंटों को पहले हाथ सैनीटाइज और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग किया जाएगा। वही चेहरे पर मास्क होना चाहिए अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं मिल पायेगा।
डीएम ने मोहनियां शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कहा कि शहर के चांदनी चौक तथा दसौंति पुल पर कड़ाई से वाहन चेकिंग होगी। मतगणना कार्य में लगे पदाधिकारी व कर्मी, राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के एजेंट तथा मीडिया कर्मियों के अलावे अन्य किसी की भी गाड़ी इन दो जगहों से लगे चेकपोस्ट को पार नहीं करेगा। जो भी वाहन दुर्गा मंदिर के पास पहुंचेंगे। उन्हें स्टेशन के पास बने पार्किंग स्थल तथा एनएच 30 की ओर जाने वाले रास्ते में गाड़ी लगा सकेंगे।
वहीं एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि काउंटिंग को लेकर मतगणना केंद्र पर 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर में भी पेट्रोलिंग लगातार होगी। धारा-144 का कड़ाई से पालन किया जाएगा। किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वही मतगणना को लेकर 500 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया जायेगा।
