अधौरा घाटी में मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक बच्चें की मौत, एक दर्जन मजदूर घायल 

by Kakajee News

भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां अधौरा के पहाड़ी इलाके में ट्रैक्टर के चक्का निकलने से पलट गया। जिसमें 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी। वही ट्रैक्टर पर सवार एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घटना अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में घाटी की बतायी जाती है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रैक्टर को सीधा करते हुए घायलों को इलाज के लिए एक बस के माध्यम से भभुआ सदर अस्पताल पहुँचाया गया।

जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, अधौरा प्रखंड के बड़वान कला से धान काटने के लिए 15 मजदूरों का जत्था ट्रैक्टर पर सवार होकर मैदानी इलाके में भभुआ आ रहा था। इसी बीच घाटी में सामने से आ रही एक गाड़ी को साइड देने के दौरान ट्रैक्टर का एक चक्का घाटी के खाई में चला गया। जिसमें ट्रैक्टर पलट गया। उस रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी। तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। 

रास्ते से गुजर रही एक बस भी उन लोगों की मदद के लिए अपनी गाड़ी रोक दिया। बस सवार सभी लोग मिलकर पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा किए और अंदर फंसे 15 लोगों को बाहर निकाला गया। जहां 10 वर्षीय एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वही उसकी मां का हालत नाजुक बतायी जा रही है ।

एक दर्जन मजदूर घायल हुए है। सभी घायलों को बस के माध्यम से सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।वही बच्चे की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा था।

Related Posts

Leave a Comment