रिश्ते को किया शर्मसारः दो साल से लूट रहा था नाबालिग बेटी की आबरू, पहुंचा हवालात

by Kakajee News

रायपुर: केंद्र और राज्य की सरकारों के अथक प्रयास के बावजूद महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना महिलाओं से अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला उरला थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर का है, जहां रहने वाले राजू सोनी के खिलाफ उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता और उसकी मां का आरोप है कि आरोपी राजू सोनी पिछले दो साल से नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment