डेढ किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई ,आसपास के गांव में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की मिली थी शिकायत

by Kakajee News

रायगढ़। सारंगढ़ पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री की कायत पर कार्रवाई करते हुए ग्राम कपिस्दा (ब) के परमानंद सिदार को डेढ़ किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है।


सारंगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला द्वारा मुखबिर लगाकर क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री की सूचनाएं ली जा रही थी कि 20 जुलाई को उनके मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम कपिस्दा (ब) का परमानंद सिदार अवैध गांजा बिक्री करता है, आज भी गांजा लेकर बिक्री करने गोडम की ओर गया है। थाना प्रभारी द्वारा सूचना पर कार्रवाई करने थाने से सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, आरक्षक विरेन्द्र ठाकुर को किये। पुलिस टीम परमानंद सिदार के घर के सामाने शहीद चौक के पास उसके आने का इंतजार किये, कुछ समय बाद परमांनद अपने हाथ में थैले लिए घर कि ओर पैदल आ रहा था, जिसे रोककर कार्रवाई से अवगत करते हुये उसकी तलाशी लिये जिसके पास से 1 किलो 550 ग्राम गांजा कीमती 7,000 का बरामद हुआ। आरोपी ओडिसा से गांजा लाकर अवैध तरीके से आसपास के क्षेत्र में बेचना स्वीकार किया है। आरोपी पर परमानंद सिदार पिता गोविंद राम सिदार उम्र 45 वर्ष साव कपिस्दा (ब) थाना सारंगढ पर थाना सारंगढ़ में 20(बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment