लॉयनेस पायल अग्रवाल के नेतृत्व में 6 क्लब करेंगे नए सत्र की शुरुआत

by Kakajee News


रायगढ।लायनेस क्लब रायगढ़ मिडटाउन की अध्यक्ष श्रीमती पायल अग्रवाल को आगामी सत्र 21-22 के लिए लॉयनेस एरिया 10 की एरिया ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनके कार्यकाल में उनके नेतृत्व में रायगढ़ की सभी लॉयनेस क्लब – लॉयनेस क्लब रायगढ़ मिडटाउन , लायंस क्लब ग्रेटर, लायंस क्लब रूरल, लायनेस क्लब सिटी , लाइनस दिव्य ऊर्जा एवं लायंस क्लब खरसिया कार्य करेंगी। अपनी कार्य क्षमता और ऊर्जा से अपने सभी क्लबों को नई दिशा और समाज सेवा में अग्रणी रखेंगी।
कमजोर ना समझो उन्हें,
जो आवाजे खामोश रहती हैं,
चुपचाप-सी हवायें भी,
एक तूफान लिए रहती हैं!
सामाजिक कार्य करने की इच्छा रखते हुए 2013 में लायनवाद को अपनाया। अपने लायनेस क्लब रायगढ़ मिटाउन के विभिन्न पदों पर रहकर 2020-21 में अध्यक्ष का दायित्व निभाते हुए विभिन्न क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर सेवा कार्य किया। लायनवाद के उद्देश्य अनुरूप (मित्रता के साथ सेवा) करते हुए समाज सेवा के लिए अग्रसर रही। इस वर्ष 2021-22 की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट आदरणीय लॉयनेस अंजू कटारे जोकि सतना निवासी हैं उनके द्वारा लॉयनेस पायल अग्रवाल को यह दायित्व निभाने के लिए दिया गया है जिसके लिए वे पूर्ण रूप से तैयार हैं।

Related Posts

Leave a Comment