216
प्रकृति की सबसे सुंदर जीवों में शामिल पक्षियों को देखना अक्सर एक सुखद आनंद अनुभव दे जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर यकीनन आपका दिल खुश हो जाएगा। दरअसल इस वीडियो में एक आदमी खाना खा रहा है और अचानक एक चिड़िया आकर टेबल बैठ जाती है फिर थाली से खाना खाने लगता है। दोनों एक परिवार की तरह बड़े ही प्यार से खाना दिखाई देते हैं।
एक इंस्टाग्राम यूजर ने इंस्टाग्राम पर यह प्यारा वीडियो शेयर किया है जिसे अब तक 2.6 लाख स् ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो को इंस्टाग्रामर मेघराज देसाले ने शेयर किया है और वीडियो में चिड़िया के साथ दिख रहे शख्स को देखकर ऐसा लगता है कि वह उसका पिता है और दोनों साथ खाना खा रहे हैं।
