नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में मदर टेरेसा ट्रस्ट के संचालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार

by Kakajee News

टेल्को के खड़ंगाझाड़ स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में रहने वाली बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में फरार चल रहे पांच में से चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, चारों आरोपियों को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ज्ञात हो कि 5 जून को ट्रस्ट से भागीं दो बच्चियों को बिरसानगर जोन-2 से बरामद किया गया था। इनमें से एक ने पुलिस को बताया कि ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर उसका 3 साल से यौन शोषण कर रहे हैं। जबकि संचालिका सह हरपाल की पत्नी और सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन पुष्पा रानी तिर्की, वार्डन गीता देवी, गीता का बेटा आदित्य और टोनी डेविड भी उन्हें प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पर घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

Related Posts

Leave a Comment