घरघोड़ा वासियों ने जननेता स्वर्गीय रोशन लाल की जयंती पर किया नमन, स्मृति वाटिका में किया पौधा रोपण

by Kakajee News

घरघोड़ा- रायगढ़ जिले के जननेता पूर्व विधायक दैनिक जनकर्म के संस्थापक स्वर्गीय रोशन अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य पर घरघोड़ा के प्रबुद्ध जनों ने स्थानीय स्मृति वाटिका में पौधा रोपण कर उन्हें याद करते हुये नमन किया। स्वर्गीय रोशन लाल का घरघोड़ा वासियों से शुरू से लगाव रहा है घरघोड़ा के लोगो के सुख दुःख में वे सदा सहभागी बन कर साथ खड़े रहे नगर के कई विषयों में सदा घरघोड़ा वासियों के साथ रहे राजनीति से हट कर हर व्यक्ति से उनका परिवार जैसा सम्बन्ध रहा है।
आज उनकी जयंती पर स्मृतिवाटिक में फलदार पौधा रोपण में घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष विजय शिशु सिन्हा, गणमान्य नागरिक किशन अग्रवाल( कोटरिमाल),राजेन्द्र ठाकुर,जैनेस्वर मिश्रा, नरेश पंडा,शकील मोहम्मद,नीरज शर्मा,श्याम भोजवानी,विजय डनसेना, नागर गोयल,रितेश शर्मा, तुलसी केशरवानी, राहुल पंडा, रोशन महंत,राहुल केशरी, उपस्थित थे सभी ने सभी ने स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल को याद करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Related Posts

Leave a Comment