JSW मोनेट में हादसा, 6 मजदूर झुलसे, हालत गंभीर

by Kakajee News

रायगढ़ रायगढ़ जिले के औद्योगिक संस्थानों में प्रबंधन की लापरवाही से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।। कल रात जहाँ पूंजी पथरा में लगे श्याम इस्पात में चिमनी फटने से चार मजदूर झुलस गए वही भूपदेवपुर के ग्राम नहरपाली में संचालित जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में रविवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया।।जानकारी के अनुसार इस उद्योग के अंदर कीलन की डस्ट सेटलिंग चैंबर में अन्य दिनों की तरह आज मजदूर सफाई का कार्य कर रहे थे।इसी बीच जोरदार आवाज के साथ चैंबर ब्लास्ट हो गया।। अचानक ब्लास्ट होने से मौके पर कार्य कर रहें वहाँ के 6 मजदूर इसकी चपेट में आ गए।।विस्फोट से गर्म डस्ट से सबसे अधिक प्रभावित 6 मजदूर हुए हैं,चूँकि गर्म राख उनके ऊपर गिर गई। शरीर मे गर्म राखड़ और चिंगारी के चलते 50 प्रतिशत तक जल गए हैं। मजदूरों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें patrapali ओ पी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया हैं। बहरहाल खबर लिखे जाने तक मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।हादसे की जानकारी मिलने के बाद भूपदेवपुर पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Comment