संकुल समन्वयक की भर्ती में अपात्र हुए काबिज- लैलुन कुमार भारद्वाज, शासन के नियमों की अनदेखी कर किया गया भर्ती ️

by Kakajee News

जशपुर । प्रदेश में नई संकुल व्यवस्था के तहत 2837 पदों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। कई जिलों में संकुल समन्वयक भर्ती चयन लिस्ट जारी हो गया है वही कई जिलों की चयन सूचि जारी होने वाला है। अभी हाल ही में जशपुर जिला के संकुल समन्वयक भर्ती चयन सूचि जारी हुई थी जो विवादों में घिर गई है।

जिला मिशन संचालक ( सर्व शिक्षा अभियान ) की ओर से संकुलों में संकुल समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। इसमें नियमों की अनदेखी कर आदेश जारी कर दिया गया है। इसे लेकर क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पुरे मामले की जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग किये है।

        राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़, रायपुर के पत्र क्रमांक 1587/समग्र शिक्षा/प्रारम्भिक/स्था./2021-22, रायपुर दिनांक 22/01/2021 में स्पष्ट रूप से संकुल समन्वयक नियुक्ति के सम्बंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं और चयन प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है एवं नियमानुसार नियुक्ति की बात कही गई है।  जिला जशपुर के विकासखंड पत्थलगांव अंतर्गत 2  संकुलों में संकुल समन्वयक नियुक्ति में धांधली हुई है। 
   पहला मामला नवीन स्वीकृत संकुल केंद्र रघुनाथपुर है जिसमें घरजियांबथान संकुल में पदस्थ सहायक शिक्षक को नियम विरुद्ध संकुल समन्वयक नियुक्ति दी गई है।  
    दूसरा मामला संकुल केंद्र काडरो अंतर्गत मिडिल स्कूल के शिक्षकों का प्रस्ताव जाने के उपरांत भी सहायक शिक्षक की नियुक्ति हुई है। 

विदित हो कि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़, रायपुर के आदेश में स्पष्ट रूप से चयन प्रक्रिया की कंडिका नंबर 7 एवं 4 का उलंघन किया गया है ।
चयन प्रक्रिया कंडिका नम्बर 7 – में कहा गया है कि संकुल समन्वयक स्वीकृत संकुल के शालाओं के अंतर्गत पदस्थ होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया कंडिका नम्बर 4 में कहा गया है कि उच्च वर्ग शिक्षक/ प्रधान पाठक यानी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

उपरोक्त मापदंड को ताक पर रखकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव द्वारा अपने चहेते शिक्षक श्री महेश यादव को नवीन स्वीकृत संकुल रघुनाथपुर के प्राथमिक विद्यालय बैगापारा में संलग्न करके समन्वयक हेतु प्रस्ताव भेजी गई है जबकि श्री महेश यादव का मूल शाला घरजियांबथान संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय घरजियांबथान है।संलग्नीकरण प्रक्रिया पहले से ही बंद है फिर भी BEO द्वारा शिक्षक के समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कह कर झूठा हवाला दे कर संलग्न की गई है ताकि अपने चहेते को समन्वयक बनाया जा सके। इसके पूर्व में भी श्री महेश यादव को संकुल काडरो में नियम विरुद्ध नियुक्ति दी गई थी जिसके कारण पूरे जिले ही नहीं प्रदेश स्तर पर बवाल मच गया था।

दूसरे मामले में संकुल काडरो से मिडिल स्कूल के शिक्षक श्री फिलिप तिर्की शिक्षक LB एवं सम्पत लाल नाग शिक्षक LB का प्रस्ताव भेजा गया था जिसको दरकिनार करते हुए सहायक शिक्षक श्री राजेश यादव को संकुल समन्वयक नियुक्त किया गया है। क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री लैलुन कुमार भारद्वाज ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह साफ तौर पर अपने चहेते को लाभ पहुंचाने का काम हुआ है यह बर्दाश्त नहीं होगा।
प्रांताध्यक्ष श्री लैलुन कुमार भारद्वाज ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षाधिकारी उपरोक्त विषय पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ संकुल समन्वयक नियुक्ति हेतु त्वरित कार्यवाही एवं नियमानुसार नियुक्ति हेतु गुहार लगाई है ।

Related Posts

Leave a Comment