प्रेग्नेंट होने के लिए महिला ने किराए के आदमी के साथ बिताई रात, अब 150 बच्चों के बाप से हो गया प्यार

by Kakajee News

बॉलीवुड फिल्म विक्की डोनर से लोगों को स्पर्म डोनेशन का कॉनसेप्ट अच्छी तरह समझ आया। वहीं इन दिनों ये थोड़ा आम भी हो गया है। इसमें मेडिकल क्लिनिक में बाकायदा रजिस्टर होने के बाद ऐसे मां-बाप जो नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट नहीं हो पा रहे हैं, दूसरों के स्पर्म के जरिये पेरेंट्स बनते हैं। लेकिन इंग्लैंड में अब लोगों के बीच म्युचअल अंडरस्टैंडिंग के जरिये भाड़े पर पुरुष को हायर कर प्रेग्नेंट होने का चलन बढ़ा है।

कैसे मिली डोनर से?
यहां एली नाम की एक महिला ने भी ऐसा ही किया लेकिन उसे तो स्पर्म डोनर से प्यार ही हो गया हो। एली ने बताया कि अपने डोनर से उसकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। दोनों ने रेट को फिक्स किया और फिर एक होटल में रूम बुक कर उनकी मुलाक़ात हुई। एली अपने डोनर के साथ सोने से मात्र 10 मिनट पहले ही मिली थी। इसके बाद उन्होंने संबंध बनाए और अपने अपने घर आ गए। हालांकि, इस कॉन्ट्रैक्ट की पहली कोशिश फेल हो गई और एली प्रेग्नेंट नहीं हो पाई। इसके बाद एली ने दुबारा डोनर को बुलाया और वे सफल हुईं। अब एली अक्टूबर में बच्चे को जन्म देंगी।

कर चुका है 150 महिलाओं को प्रेग्नेंट
एली अपने डोनर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। लेकिन जब वो प्रेग्नेंट हुई, उसके बाद दोनों के बीच में एक कनेक्शन बनने लगा। सबसे हैरत की बात ये है कि उस समय एली किसी और के साथ रिलेशन में थी। प्रेग्नेंट होने के बाद एली को अहसास हुआ कि उसके और डोनर के बीच रिश्ते मजबूत होने लगे हैं। ये डोनर 50 साल का एक बिजनेसमैन था जो प्रेग्नेंट होने की चाहत रखने वाली महिलाओं की मदद करता था। अब तक उसने 150 महिलाओं को प्रेग्नेंट किया था। लेकिन एली को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों के बीच एक के बाद एक ऐसी चीजें होती चली गई कि अब दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं जी सकते।

यूके में अनोखा चलन
बता दें कि यूके में हर साल हजारों बच्चे इस नो स्ट्रिंग अटैच्ड सेक्स के जरिये पैदा होते हैं, यानि ऐसा संबंध जिसमें उद्देश्य सिर्फ बच्चा पैदा करना है। एक रात का प्राइस फिक्स होता है। इसके बाद एक बार महिला प्रेग्नेंट हो जाए तो दोनों में किसी तरह का कांटेक्ट नहीं रहता। यूके के अलावा अन्य देशों में प्रेग्नेंसी का ये तरीका काफी मशहूर हो रहा है। जहां आईवीएफ के जरिये स्पर्म लेने पर अच्छा ख़ासा पैसा देना पड़ता है, वहीं इसके सक्सेस का रेट भी कम है।

Related Posts

Leave a Comment