महिला को बंधक बनाकर 10 दिनों तक किया गैंगरेप, बदमाशों के चंगुल से बचकर आई पीड़िता बोलीं- बारी-बारी से…

by Kakajee News

मध्यप्रदेश। महिला का अपहरण कर बेचने और गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बंधक बनाकर 10 दिनों तक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ जौरा थाने में अपहरण, मानव तस्करी व गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
जौरा थाना पहुंची 35 साल की महिला ने बताया कि 5 जून को वह अपने घर से खेत पर जा रही थी। तभी रास्ते में राजेश, रिंकू कुशवाह और कोक सिंह कुशवाह ने मुंंह बांधकर अपहरण कर लिया। महिला के अनुसार तीनों आरोपित पहले उसे मुरैना ले गए और फिर कैलारस शक्कर फैक्ट्री परिसर के पुराने मकान में रखा। इन दोनों जगहों पर तीनों आरोपियों ने 10 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म काम किया। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी तरह आरोपियों के कब्जे से छूटकर आई। इसके बाद महिला ने पुलिस ने मामला दर्ज कराया।
महिला ने अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि राजेश ने उसे कोक सिंह के हाथों बेच दिया। उसके बाद आरोपित कोक सिंह ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Comment