एनएसयूआई प्रदेश सचिव के नेतृत्व में सारंगढ शहर एनएसयूआई की बैठक सम्पन्न

by Kakajee News

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकर के कार्यो से प्रभावित होकर 50 से अधिक युवाओं ने थामा एनएसयूआई का हाथ
आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर सारंगढ एनएसयूआई ने मैराथन बैठक के साथ शुरू की तैयारी
सारंगढ –
एनएसयूआई प्रदेश सचिव शुभम बाजपेयी के नेतृत्व में सारंगढ शहर एनएसयूआई की बैठक में 50 से अधिक युवाओं ने प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकर के कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का दामन थामा है। शहर के विभिन्न वार्डो के युवाओं ने NSUI के गतिविधियों से खुद को प्रभावित पाया है उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शुभम बाजपेयी के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ,विधायक प्रतिनिधि बाबू स्वर्णकार, कार्य. शहर अध्यक्ष राहुल केशरवानी,शहर अध्यक्ष योगेश सोनवानी गणेश अग्रवाल, कृतेश अग्रवाल, रवि तिवारी ,विकास मालाकार,राहुल बंजारे ,आदि शहर के युवाओं ने NSUI की सदस्यता ली एवम कांग्रेस को मजबूत करने व जनहित कार्य करने की संकल्प ली ।
और इस तरह सारंगढ NSUI के माध्य्म से नगर पालिका चुनाव का संखनाद किया।

Related Posts

Leave a Comment