अब यहां बनने जा रहा नया कानून: महिलाएं भी रख सकेंगी दो से अधिक पति, लेकिन चार पत्नी रखने वाले शख्स ने जताया विरोध……पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

डेस्क न्यूज । दुनिया के सबसे प्रोग्रेसिव संविधानों में से एक माने जाने वाले दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जो सुर्खियों में है। दरअसल यहां की सरकार ने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत अब महिलाएं भी दो पति रख सकेंगी। बता दें कि यहां पहले ही पुरुषों को एक से अधिक पत्नी रखने की छूट है। लेकिन अब सरकार महिलाओं के लिए भी ऐसी व्यवस्था करने जा रही है।
सरकार के इस फैसले के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के जाने-माने बिजनेसमैन और टीवी की लोकप्रिय हस्ती मूसा मसेलेकु सहित कई संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि मूसा मसेलेकु की खुद चार पत्नी है। मूसा का कहना है कि इस प्रस्ताव से देश की संस्कृति खत्म हो जाएगी।


मूसा का इस मामले में कहना है कि महिलाएं कभी पुरुषों की जगह नहीं ले सकतीं हैं। उन्होंने इसके अलावा ये भी पूछा कि इस कानून के पास होने के बाद क्या महिलाएं पुरुषों के लिए लोबोला देंगी? बता दें कि लोबोला को अफ्रीकी कल्चर में दुल्हन की कीमत कहा जाता है जिसे मर्दों द्वारा दिया जाता है।

मूसा का कहना है कि अगर यह कानून लागू हो गया तो बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? महिलाएं अगर एक से अधिक शादियां करने लगे तो पुरुष इसे झेल नहीं पाएंगे और वे जरूरत से ज्यादा ईर्ष्यालु हो जाएंगे। इसका नतीजा समाज पर भी देखने को मिलेगा। समाज बिखर कर रह जाएगा। पुरुष अगर एक से ज्यादा शादियां करता है तो ये एक प्रचलित प्रथा है, लेकिन महिलाओं के लिए यह कतई उचित नहीं है। फिलहाल इस प्रस्ताव को सरकार ने गृह विभाग को अंतिम मुहर के लिए भेजा है। गृह विभाग की मुहर के बाद यह कानून देश में लागू हो जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment