छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में आज रात हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by Kakajee News

नई दिल्ली: तेज बारिश के बाद अब मानूसन सुस्त पड़ गया है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ गई है। लोगों को बारिश के साथ ही राहत की उम्मीद है। गर्मी और उमस ने लोगों को हलाकान कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 29 जून को असम, मेघालय, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी।
वहीं, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। मछुआरों को अलर्ट किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment