नाश्ते में मुर्गा खाकर पूरे परिवार की हालत बिगड़ी, गांववालों ने अस्पताल में कराया भर्ती

by Kakajee News

उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में नाश्ते में मुर्गा खाकर एक पूरा परिवार गुरुवार सुबह फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। गांव वालों की मदद से सात सदस्यीय इस परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सभी को भर्ती करके डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

घटना बिनावर थाना क्षेत्र के गांव खुनक में हुई। यहां रहने वाले जगदीश के घर बुधवार रात मुर्गा बना था। बचा हुआ मुर्गा गुरुवार सुबह जगदीश समेत उनकी पत्नी भूरी, बेटी ममता 21 वर्ष बेटा प्रशांत 12 वर्ष, बेटी आशा, ब्रजवाला व प्रिया तीन वर्ष ने मिलकर खाया। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। इन्हें उल्टियां हो गईं और बेहोशी छाने लगी। परिवार की हालत बिगड़ती देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने उन्हें भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया है।

Related Posts

Leave a Comment