अनियंत्रित ट्रक ने तीन किशोरों को रौंदा, दुर्घटना देखकर बेहोश हुए अधेड़ ने भी दम तोड़ा

by Kakajee News

छपरा-सीवान मुख्यमार्ग पर पड़ौली गांव के समीप गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे शौच कर रहे तीन किशोरों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में जहां एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के अनुसार दोनों किशोर की स्थिति चिंताजनक है। मृतक पड़ौली गांव के रमेश सिंह का 10 वर्षीय पुत्र अभय कुमार था। जबकि घायल गांव के अनिल सिंह का पुत्र रोहित कुमार व वृजकिशोर सिंह का पुत्र नीतीश कुमार है। इधर आंखों के सामने ह्रदय विदारक दुर्घटना को देख शौच के लिए निकला एक अधेड़ बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हालांकि कई ग्रामीण अधेड़ की भी ट्रक के धक्के से मौत की बात कह रहे हैं। इधर दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने छपरा-सीवान मुख्यमार्ग को जाम कर दिया है। मृतकों के परिजन को उचित मुवावजा के साथ घायलों का बेहतर इलाज व फरार ट्रक चालक को पकड़ने की मांग पूरी होने तक सड़क जाम रखने की जिद पर अड़े हुए हैं।

Related Posts

Leave a Comment