पति के मोबाइल पर पहुंचा पत्नी के साथ गैंगरेप का वीडियो, देखते ही……..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बिहार में एक व्यक्ति के उस समय होश उड़ गए जब उसकी ही पत्नी के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल हो गया। इतना ही नहीं वीडियो पति के पास भी पहुंचा था। पत्नी के साथ गैंगरेप का वायरल वीडियो पति के मोबाइल पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में महिला के साथ छह लोग दुष्कर्म करते नजर आ रहे हैं। पीड़िता ने मामले में पुलिस से भी शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है।

बिहार के सारण जिले में एक शादीशुदा महिला के साथ एक सप्ताह पहले छह लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। गैंगरेप के के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया और फिर वायरल कर दिया। गैंगरेप का वीडियो वायरल होते ही घटना ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार 23 जून की रात को पीड़ित महिला शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के ही छह लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी बनाया।
घटना के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि इस बारे में किसी को नहीं बताना है। डरी सहमी महिला घर पहुंची, लेकिन इस बात की उसने किसी को जानकारी नहीं दी। इस दौरान महिला का वीडियो वायरल हो गया। पत्नी से गैंगरेप का वीडियो जब पति के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पूछताछ के दौरान महिला ने पति को सारी बात बताई। इसके बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

Related Posts

Leave a Comment