मशहूर पेस्ट्री शेफ अमौरी गुचोन ने एक ऐसा कारनामा कर दिया कि लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए। दरअसल, अमौरी गुचोन ने चॉकलेट की मदद से वर्ल्ड फेमस ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ की एक प्रति बना दी। यह करीब सात फीट लंबी है।
अमौरी गुचोन ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर यह कारनामा किया है। उन्होंने उस दिन चॉकलेट की मदद से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बनाने का फैसला किया था। इसे बनाने के बाद उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी है।
चॉकलेट से बनी यह ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ करीब सात फीट लंबी है। गुचोन का कहना है कि ये उनकी अब तक की सबसे लंबी कृति है। वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने इसे तैयार करने के लिए रॉ चॉकलेट का इस्तेमाल किया, जिसे कई कलर के साथ मिक्स किया गया है।
गुचोन ने अपने इंस्टाग्राम पर चॉकलेट से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बनाने का पूरा वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि चॉकलेट स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी! यह चॉकलेट स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी सात फीट लंबी है। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
पहले भी कई बार शेफ अमौरी गुचोन ने चॉकलेट से तमाम चीजें बनाई हैं। इससे पहले उन्होंने चॉकलेट से बनाए गए टेलिस्कोप, बाइक और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के वीडियो शेयर किए थे।
फिलहाल इस बार गुचोन ने चॉकलेट से ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ ही बना दिया। सोशल मीडिया यूजर्स गुचोन के इस कला के मुरीद हो गए और उनकी तारीफ करने लगे।
