देहात में प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेड़ से बांध कर पीटा

by Kakajee News

कानपुर देहात में अकबरपुर क्षेत्र के आघू कमालपुर गांव में प्रेमिका से मिलने गए दूसरे गांव के युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पेड़ में बांधकर पीटा। शुक्रवार शाम किसी ने मारपीट का वीडियो वायरल किया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्षेत्र के पतारी गांव का युवक युवती से मिलने 4 जुलाई को आघू गांव गया था। वहां उसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पेड़ में बांध कर डंडों से पीटा। मारपीट की सूचना पर उसी दिन पुलिस को हो गई और लड़के को थाने ले गई, लेकिन किसी पक्ष के तहरीर न देने से उसे छोड़ दिया गया। शुक्रवार को पिटाई का वीडयो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने लड़के के परिजनों को बुलाकर मारपीट व एससी एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज किया।

Related Posts

Leave a Comment