मांग भरने के दौरान ड्रामेबाज दुल्हन से नाराज हुआ दूल्हा, कर दी ये हरकत

by Kakajee News

नई दिल्ली । भारतीय संस्कृति में शादी का बड़ा महत्व है। सालों पहले से विवाह की तैयारियां शुरु हो जाती हैं। शादी के दिन नजदीक आते ही भावी दूल्हा- दुल्हन की धड़कनें तेज हो जाती हैं। वहीं शादी समारोह में चुटीले दृश्य सबको पसंद आथे हैं, वैसे इन हरकतों को कुछ दिन बाद भुला दिया जाता है, लेकिन एक शादी में दुल्हन की ड्रामेबाजी से दूल्हा इतना नाराज हो गया कि वह शादी का समारोह छोड़कर चला गया ।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वेडिंग वीडियो में पित जब दुल्हन की मांग भरने के लिए आता है तो दुल्हन होश खोने लगती है, दूल्हा इसको देखकर गुस्सा जाता है। वहीं वीडियो में दिख रहा दुल्हन इस शादी के खिलाफ है।

शादी के वीडियो में नजर आ रहा है ति मंडप के नीचे शादी की रस्में चल रही हैं, इस दौरान सिंदूर भरने पर दुल्हन अजीब सा व्यवहार करने लगती है। दुल्हन की यह व्यवहार देखकर दूल्हा मंडप से छोड़कर चला जाता है। इस दौरान कोई दुल्हन को समझाता है तो कोई दूल्हे की मान मनौव्वल कर रहा है।

वायरल वीडियो में ड्रामा आगे भी जारी रहता है, इस घटनाक्रम के बीच दुल्हन अचानक बेहोश होकर गिर जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुल्हन शादी न करने के नए बहाने ढूंढ रही थी। इंस्टाग्राम रील्स पर यह वीडियो निरंजन महापात्रा के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment